विदेश

जापान की राजधानी टोक्यो के आसपास के इलाकों में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया ,इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए ।

भूकंप के कारण कई बुलेट ट्रेन लाइनें रोक दी गई है। सरकार ने इमरजेंसी रिस्पांस टास्क फोर्स का गठन किया है।

जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए । जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। जेएमए की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र टोक्यो के पूर्व में चिबा प्रांत में 80 किलोमीटर (48मील) की गहराई पर केंद्रित था। बता दें दुनिया के सबसे भूकंपीय सक्रिय क्षेत्रों में से एक जापान में भूकंप आना आम है। 11 मार्च 11 को पूर्वोत्तर तट पर 9 तीव्रता का भूकंप आया था।शक्तिशाली भूकंप से आसपास की इमारते हिल गई, लेकिन नुकसान या मौत की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। सरकार ने इमरजेंसी रिस्पांस टास्क फोर्स का गठन किया है। जापान की स्थानिय मीडिया चैनलों के अनुसार भूकंप के कारण कई बुलेट ट्रेन लाइनें रोक दी गई है।जो जापान में रिकॉर्ड पर सबसे मजबूत और भीषण सुनामी थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!