
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में स्थित साईं ड्रीम्स सोसाइटी में एक युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जैसी (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भिलाई के खुर्सीपार की निवासी थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि जैसी मानसिक तनाव में थी। वह अपने पूर्व प्रेमी प्रशांत लांडे से परेशान थी। घटना से एक रात पहले दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था।
पुलिस कार्रवाई:
जैसी की मौत के बाद पुलिस ने:
- प्रशांत लांडे (पूर्व बॉयफ्रेंड)
- नीरज मजूमदार (वर्तमान मित्र)
- तनु (प्रशांत की गर्लफ्रेंड)
को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर मानसिक प्रताड़ना और उकसाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
जांच जारी:
पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से थाने में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले में खुलासा किया जाएगा।
