छतीसगढ़रायपुर

CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम: लड़कियों का रहा दबदबा, प्रगति अग्रवाल बनीं छत्तीसगढ़ टॉपर

रायपुर न्यूज धमाका – CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल ने 98.5% अंकों के साथ प्रदेश टॉप कर नया कीर्तिमान रच दिया। खास बात यह रही कि इस बार टॉप-5 में चार स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाकर श्रेष्ठता सिद्ध की है।

टॉपर्स की सूची में लड़कियों का बोलबाला
टॉपर लिस्ट में काव्य अग्रवाल ने 98.25%, आर्ची पटेल ने 98%, इशिका अग्रवाल ने 97.50%, आद्या अग्रवाल ने 97.25% और पूर्वी पारख ने 97% अंक प्राप्त किए हैं। रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल को भी 97.4% अंक मिले हैं। इन नतीजों से साफ है कि इस साल बेटियों का शैक्षणिक प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।

उत्तीर्ण प्रतिशत और आंकड़े
इस वर्ष छत्तीसगढ़ से कुल 31,911 छात्रों ने CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था, जिनमें 31,711 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 16,696 छात्र और 15,015 छात्राएं थीं। प्रदेश का कुल पास प्रतिशत 82.17% रहा, जो संतोषजनक माना जा रहा है।

रायपुर और अन्य जिलों से मेधावियों का प्रदर्शन
राजधानी रायपुर के मेधावी छात्रों में ऐश्वर्या नेभवानी ने 97.2%, शशांक श्रीवास्तव ने 96.4% और पलक अग्रवाल ने 96% अंक हासिल किए। वहीं, कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी ने 92.89%, अश्वनी नगर के सिद्धार्थ शर्मा ने 92.4% और वेदिका गर्ग ने 91.20% अंक अर्जित किए। भिलाई के अधिमय सोनी को 91.8% अंक प्राप्त हुए।

महासमुंद से जुड़वां भाइयों की उपलब्धि
महासमुंद जिले के जुड़वां भाई चंद्रकांत साहू और चंद्रहास साहू ने 90% से अधिक अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

अभिभावकों और शिक्षकों ने दी बधाई
छात्रों की इस शानदार सफलता पर अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन ने प्रसन्नता जताई है और सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!