छतीसगढ़राजनांदगांव

डोंगरगढ़ क्षेत्र के सुदर्शन पहाड़ पर पांच दिन से घूम रहा तेंदुआ पकड़ लिया गया,मेमने को चारा बनाकर वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

डोंगरगढ़ न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सुदर्शन पहाड़ी पर पांच दिन से घूम रहा तेंदुआ पकड़ लिया गया है। तेंदुआ पहाड़ी की चोटी पर पांच दिन से मंडरा रहा था। 7 मई की रात को वन विभाग की टीम को तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली।

यह इलाका न सिर्फ शासकीय कर्मचारियों के क्वार्टरों से घिरा हुआ है, बल्कि आस-पास कई रिहायशी कॉलोनियां भी हैं। तेंदुए की मौजूदगी ने इलाके में भय का माहौल बना दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बांधा गया था मेमने का चारा

रेस्क्यू टीम ने पहाड़ी पर एक विशेष पिंजरा लगाया, जिसमें एक जीवित मेमना बांधा गया था, ताकि तेंदुआ उसे देखकर पिंजरे में घुस जाए। तीन शिफ्टों में विभागीय कर्मी लगातार निगरानी करते रहे। हालांकि, तेंदुआ काफी चालाक निकला, वह पिंजरे के पास आता, मेमने को सूंघता, लेकिन हर बार आगे बढ़ जाता।

लोगों ने ली राहत की सांस

चार रातों की नाकाम कोशिशों के बाद, आखिरकार बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में चला गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित रूप से काबू में ले लिया और कुछ घंटों बाद जंगल में छोड़ दिया गया। इस सफल ऑपरेशन के बाद डोंगरगढ़ शहर ने राहत की सांस ली। वन विभाग की सतर्कता और अथक प्रयासों के चलते यह चुनौतीपूर्ण अभियान बिना किसी जनहानि के पूरा हो सका।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!