छतीसगढ़सक्ती

रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार: रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे… 20 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

सक्ती न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी ने रिकॉर्ड दुरुस्त के नाम पर किसान से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद किसान रामशरण कश्यप ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पटवारी पवन सिंह हसौद तहसील क्षेत्र के कैथा गांव के प्रभार में पदस्थ था।

शिकायतकर्ता रामशरण कश्यप निवासी ग्राम कैथा तहसील हसौद सक्ती द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई कि उसके पिता एवं रिश्तेदारों के नाम पर गांव में जमीन है जिसके बी 1 ऑनलाईन रिकार्ड में उसके पिता का नाम नहीं दिखाने से एसडीएम कार्यालय में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन दिया था, जिस पर एसडीएम कार्यालय द्वारा तहसीलदार को रिकार्ड दुरूस्त करने हेतु आदेश दिया था।

तहसीलदार द्वारा पटवारी पवन सिंह को रिकार्ड दुरुस्त करने को कहा गया था। शिकायतकर्ता जब पटवारी से मिलने पर उनके द्वारा उक्त कार्य करने के लिये 20,000 रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन कर आज ट्रेप आयोजित किया गया। इस दौरान प्रार्थी से पटवारी पवन सिंह को 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!