छतीसगढ़रायपुर

कारोबारी से 4 लाख 8 हजार की ठगी, नकली सोना देकर महिलाएं ले गईं असली ज्वेलरी

रायपुर न्यूज धमाका – उरला मेन रोड स्थित मां बंजारी ज्वेलर्स के मालिक शांतिलाल जैन के साथ दो अज्ञात महिलाओं ने नकली सोना देकर 4 लाख 8 हजार की धोखाधड़ी की. घटना 28 अप्रैल 2025 की शाम 5:50 बजे की है, जब दोनों महिलाएं दुकान पर ग्राहक बनकर आईं और सोने के आभूषण खरीदने की बात कही.

शांतिलाल जैन के अनुसार, महिलाओं ने 47 ग्राम वजन के सोने के आभूषण, जिसमें एक हार, एक चैन, दो मंगलसूत्र और तीन जोड़ी इयररिंग्स शामिल थे, चुने, जिनकी कीमत 4 लाख 60 रुपये थी. इसके बदले उन्होंने 69 ग्राम का पुराना सोना देने की बात कही. जैन ने उनके सोने के बदले आभूषण और 80 हजार रुपये नकद दिए. महिलाओं के जाने के बाद जब जैन ने उनके दिए सोने की जांच की, तो उसमें मात्र 2% सोने की मात्रा पाई गई, जो नकली निकला.

इस धोखाधड़ी से जैन को 47 ग्राम असली सोने के आभूषण और 80 हजार रुपये नकद का नुकसान हुआ. शांतिलाल जैन ने उरला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अज्ञात महिलाओं की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!