छतीसगढ़अंबिकापुर

शादी से पहले युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या

Surguja

अंबिकापुर न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शादी से पहले युवती ने अपने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी जोड़े ने शव को जमीन पर दफना दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम अमृत लकड़ा था। वह सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, ग्राम घोघरा में रहने वाली के एक युवती के साथ अमृत लकड़ा की शादी होने वाली थी। युवती ने शादी से पहले अपने मंगेतर को बुलाकर प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया। संदेहियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया । फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

प्यार का चक्कर, व्यापारी गंवा बैठा कार सहित 23 लाख का सामान

वहीं 7 अप्रैल को एक युवती के प्यार के चक्कर में युवा व्यापारी कार सहित 23 लाख का सामान गिफ्ट कर दिया। उसके बाद मां बेटी शादी करने से इनकार कर झूठे बलात्कार के केस में फंसा देने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मां बेटी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया, बोदरी निवासी कमल चंदानी पिता राजकुमार चंदानी 30 साल वर्ष 2013 में चकरभाठा में मोबाइल दुकान चलाते थे। इस दौरान रियाजैसवानी उनकी दुकान में मोबाइल रिचार्ज कराने आती थी और दोनों के बीच मोबाइल में बातचीत होने लगा। 2021 में महिला रायपुर में जाकर रहने लगी। उसने कमल चंदानी को फोनकर बताई उसकी बेटी एनी जैसवानी डेंटल कालेज में पढ़ाई कर रही है उसे कुछ जरूरत होने पर मदद कर देने की बात कही। इसके बाद उसकी बेटी एनी जैसवानी कमल चंदानी को फोनकर जरूरी सामान मंगाने लगी और बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।

रिया जैसवानी ने युवक को फोनकर कहा पढ़ाई पूरी होने के बाद वह अपनी बेटी की शादी उससे करवा देगी। उसके बाद युवक उनके झांसे में आकर मां को सास व बेटी को पत्नी मानकर व्यवहार करने लगा। इसका फायदा उठाकर महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते कई प्रकार के सामान की मांग करने लगी। तीन साल के भीतर में मां बेटी ने उससे 23 लाख का सामान व नकद रकम ले लिया। युवती की पढ़ाई पूरी होने के बाद युवक ने शादी करने के लिए कहा तो मां बेटी के व्यवहार बदल गए और झूठे बलात्कार केस में फंसाने की धमकी देने लगे।

क्या-क्या लिया मां बेटी ने

मां बेटी आर्थिक परेशानी बताते हुए युवक से नकद रकम, फोन पे के माध्यम से कई बार पैसा, मोबाइल, फ्रीज, लैपटाप, एसी, घड़ी, आलमारी, घरेलू बर्तन, सोने के गहने, कपड़ा, कापी पुस्तक, मां बेटी को उपयोग करने के लिए अपनी हुंडई एसेंट कार क्रमांक सीजी 10 व्ही, 0129 को गिफ्ट कर दिया। मां बेटी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी कार को बेच दिया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!