छतीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव, रविवार को कोंडागांव में आंधी- तूफान के साथ ओलों की बारिश हुई, मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट किया जारी

Meteorological Department, Raipur

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव जारी है। इसी कड़ी में रविवार को कोंडागांव में तेज आंधी-तूफान के साथ ओले भरी बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिले बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग- अलग स्थानों पर आंधी- तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि, 19 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं 2 दिन बाद तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। कोंडागांव में आंधी- तूफान के साथ ओलों की बारिश हुई और कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं।  

सोमवार को राजधानी रायपुर में धूप- छांव वाला मौसम रहा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को दिन का टैम्प्रेचर 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि, सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा था। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रविवार को सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हुई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा। जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि, सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!