छतीसगढ़बेमेतरा

भाजपा का संगठन चुनाव : अजय साहू संभालेंगे बेमेतरा की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

 बेमेतरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने रविवार को 15 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी थी। इसी कड़ी में आज बेमेतरा में अजय साहू को नया अध्यक्ष बनाया गया है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के समक्ष चुनाव प्रभारी महामंत्री भारत वर्मा ने नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरका के रहने वाले युवा अजय साहू के अध्यक्ष नाम की घोषणा की। जिसके बाद उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि, सामने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ जिले में नगरी निकाय का चुनाव भी है। इस चुनाव में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण रहेगी। साथ ही वह इन सभी चुनाव में विजय करेंगे। बता दें कि, नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू  मंत्री दयालदास बघेल के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।

पार्टी नेताओं ने दी बधाई 

पार्टी नेताओं ने कहा कि, आनंद यादव के नेतृत्व में बलौदाबाजार में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। वहीं भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर इस खुशी का इजहार किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!