छतीसगढ़बेमेतरा

डाइट के लेखापाल अमिंदर भारती ने गिरौदपुरी धाम में लगाए 10 सीलिंग पंखा 

बेमेतरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सबसे बड़े शिक्षा संस्थान डाइट के लेखापाल अमिंदर भारती ने एक अच्छी पहल की है। रविवार को अपने चार दोस्तों के साथ गिरौदपुरी धाम गए। वहां महान संत गुरु घासीदास बाबा जी की जन्मस्थली और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में 10 सीलिंग पंख लगवा हैं। 

लेखापाल अमिंदर भारती ने बताया कि, गर्मी के दिनों में गिरौदपुरी धाम जाकर अनुभव किया कि, बाबा जी के धाम में आने वाले भक्तों और दर्शनार्थियों को भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर होना पड़ता है। उसी समय से यह बात मेरे मन में बैठ गई थी कि, मुझे भी बाबा जी के धाम में, उनकी तपोभूमि में दर्शनार्थियों के लिए कुछ कार्य करना है। और उन्होंने अपने मन की बात को साकार करने के लिए अपने संकल्पों को पुरा करने की दृष्टिकोण से ही यह पुनीत कार्य किया है। इससे बाबा जी की तपोभूमि आने वाले दर्शनार्थियों को भीषण गर्मी से बहुत राहत मिलेगी।

पुनीत कार्य के लिए दी शुभकामनाएं

लेखपाल अमिंदर भारती को उनके इस पुनीत और अनुकरणीय कार्य के लिए जिले के सबसे बड़े शिक्षा संस्थान डाइट बेमेतरा के प्राचार्य जे के घृतलहरे, वरिष्ठ व्याख्याता जी एल खुटियारे, थलज कुमार साहू, राजकुमार वर्मा, श्रद्धा तिवारी, नागेंद्र शर्मा, रोहित सेन सहित सभी इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!