छतीसगढ़बेमेतरा

सनकी पति ने पत्नी को जलाया जिंदा, बाथरूम में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. सनकी पति ने आधी रात घर के बाथरूम में इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतिक का नाम गंगोत्री विश्वकर्मा और आरोपी पति का नाम दुर्गा विश्वकर्मा है. वह पेशे से राज मिस्त्री है. अपनी पत्नी को उसने दर्दनाक मौत क्यों दी, इसका कारण फिलहाल अस्पष्ट है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही आस-पास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!