छतीसगढ़कोरबा

दबंगों की ऐसी दादागीरी…. छत्तीसगढ़ के एक मंत्री के प्रतिनिधि की कर दी धुनाई, वीडियो हो रहा वायरल

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के साथ ही कोरबा में दंबगों के हौसले बुलंदी पर है। ताजा मामला कोरबा के दादर गांव का है। दबंगों ने भाजपा विधायक व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के साथ मारपीट की है। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी का है।

जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल को सरेआम तमाचा जड़ दिया। दबंगों और विधायक प्रतिनिधि के बीच हो रहे विवाद का बीच-बचाव करने के बाद लोग वीडियो बनाते रहे। पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद करने और वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया है।

दंबगों के साथ कुछ महिलाओं ने भी विधायक प्रतिनिधि के साथ अभद्रता की और मारपीट की घटना भी सामने आ रही है। जमीन को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच एक दंबग ने विधायक प्रतिनिधि को थप्पड़ जड़ दिया। कुछ देर के लिए सभी अवाक रह गए। इस घटना के बाद ना तो किसी ने बीच बचाव किया और ना ही दंबगों का विरोध ही किया। दंबगों की दबंगाई के बीच एक और शर्मनाक घटना घटी। एक महिला आगे आई और विधायक प्रतिनिधि की लकड़ी से पिटाई कर दी। घटना के बाद विधायक प्रतिनिधि ने मानिकपुर पुलिस चौकी में दबंगों और महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना की जानकारी विधायक प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!