छतीसगढ़केशकाल

बस्तर की लाइफ लाइन में आवागमन शुरू : पहले ही दिन लगा भारी जाम, वाहनों की लगी लंबी- लंबी कतार

jam

फरसगाँव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर की लाइफ लाइन NH- 30 में आवागमन शुरू हो गया है। वहीं आवाजाही के शुरू होते ही केशकाल घाट में भारी जाम की स्थिति देखने को मिली है। जिसके कारण वाहनों की लंबी- लंबी  कतारे लग गई है। जिसके चलते छोटे बड़े सभी वाहन जाम में फंसे हुए है। वहीं मौके पर मौजूद केशकाल पुलिस जाम को खुलवाने की कोशिश कर रही है। 

दरअसल, केशकाल घाट के रिपेयरिंग काम पूरा होने के 55 दिन बाद सभी बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल हुआ है। इस दौरान सुबह की पहली बस को रवाना करते ही सभी वाहनों को छोड़ा गया। वहीं आवागमन शुरू होते ही वाहनों की लम्बी कतार लग गई है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाट के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी- लम्बी कतार लग गई है। वहीं मौके पर मौजूद केशकाल पुलिस के जाम को नियंत्रण करने में जुटी हुई है। 

फिर से खिल उठी फूलों की घाटी

नेशनल हाइवे 30 बस्तर की लाइफ लाइन  केशकाल घाट एक बार फिर कई वर्षाे के बाद अपनी खूबसूरती में वापस नजर आ रहा है। फूलों की घाटी के नाम से मशहूर केशकाल घाट कुछ सालों से धूलों की घाटी में परिवर्तित हो गई थी। अब फिर से संवारने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने राशि स्वीकृत की और वापस फिर फूलों की घाटी में बदल दिया। 

वॉल पेंटिंग में दिखी लोक परंपरा की खूबसूरती 

पिछले 10 नवम्बर से 2 जनवरी तक 54 दिनों तक लगातार सभी बस, मालवाहकों को पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर केशकाल घाट में 6 मोड़ो पर कांक्रीटीकरण और 4 मोड़ो में डामरीकरण किया गया है। वहीं घाट में बने दीवालों में बस्तर की लोक परम्पराओं, जलप्रपात, मंदिरों और पशु पक्षियों की वाल पेटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है, जो बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस खूबसूरती को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ही पूरा देश निहारेगा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!