
फेसबुक ,इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के कुछ घंटे के लिए ठप होने से फेसबुक के को-फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. मार्क जकरबर्ग को 7 अरब डॉलर (करीब 52 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ कुछ ही घंटे की परेशानी की वजह से जकरबर्ग अमीरों की सूची में एक पायदान लुढ़ककर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से एक स्थान नीचे पहुंच गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को इस घटना की वजह से फेसबुक के शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सितंबर के मध्य से अबतक फेसबुक का शेयर करीब 15 फीसदी गिर चुका है. बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस समस्या की वजह से जकरबर्ग का नेटवर्थ घटकर 120.9 अरब डॉलर रह गया है सोमवार रात नौ बजे से तीनों सोशल मीडिया एप हुए थे ठप. आज सुबह चार बजे के बाद इन्हें शुरू किया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से ऑनलाइन हो गए हैं. व्यवधान के लिए खेद. मुझे मालूम है जिन लोगों की आप केयर करते हैं, उनसे जुड़े रहने के लिए आपको हमारी सर्विसेज पर कितना भरोसा है. इससे जुकरबर्ग को भारी नुकसान हुआ है
