छतीसगढ़नारायणपुर

नारायणपुर में पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर हिंसक कुत्ते को मार गिराया, गांव के लगभग दस लोगों को बना चुका था शिकार

नारायणपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर पागल कुत्ते को ढेर किया। हिंसक कुत्ता गांव के कई लोगों पर हमला कर चुका था। जिसके कारण गांव के लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया था। कुत्ते से हताश लोगों ने अंत में पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद कुत्ते को मार दिया गया। 

दरअसल, नक्सल हिंसा से प्रभावित छोटेडोंगर गांव में 50 घंटे के ऑपरेशन के बाद एक हिंसक स्ट्रीट डॉग को पुलिस और ग्रामीणों की घेराबंदी के बाद ढेर कर दिया गया। पागल कुत्ता अब तक कुत्ता गांव के दस लोगों पर हमला कर चुका था। जिसके बाद कुत्ते के हमला करने की खबरों से तंग आकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की मदद से एक ऑपरेशन चलाया गया था। 

कुत्ते ने गांव में फैला रखी थी दहशत 

छोटेडोंगर के ग्रामीण संतोष मजूमदार ने बताया कि, पिछले दो दिनों से पागल कुत्ते के आंतक से ग्रामीणों में दहशत फैला हुआ था। पागल कुत्ते के हमला से बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। इसकी जानकारी पुलिस को लगते ही छोटेडोंगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पागल कुत्ते का रैस्क्यू किया। इस आपरेशन में पुलिस जवानों सहित ग्रामीण पागल कुत्ते की खोजबीन में जुटे हुए थे। सुबह 7 बजे से गली मोहल्ले में पागल कुत्ते का सामना होने के बाद काफी जद्दोजहद करते हुए आखिरकार पागल कुत्ते को मार दिया गया। 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!