छतीसगढ़बलौदाबाजार

डाकपाल गिरफ्तार, डाकघर में राशि जमा न कर किया गबन, पुलिस ने पकड़ा…

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – डाक विभाग के विभिन्न खातों में जमा की गई राशि को गबन करने वाले डाकपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्राहकों की राशि को खातों में जमा न कर आरोपी द्वारा हड़प लिया गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ लिया है।

दरअसल, प्रार्थी योगेश्वर गोधलेकर उप संभागीय निरीक्षक डाकघर बलौदाबाजार द्वारा थाना गिधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी सतपाल बांधे तात्कालिक शाखा डाकपाल तेलासी एवं वर्तमान डाक सहायक प्रधान दुर्ग द्वारा विभिन्न ग्राहकों द्वारा पोस्ट ऑफिस में खुलवाये गए आरडी खाता में जमा की गई राशि 1,71,400 को पोस्ट ऑफिस खाते में जमा नहीं किया। आरोपी द्वारा इन रुपयों को गबन कर लिया गया। इस रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 69/2022 धारा 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में थाना गिधपुरी पुलिस द्वारा विवेचना कार्रवाई करते हुए आरोपी सतपाल बांधे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गबन की बात स्वीकार की गई। प्रकरण में आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी का नाम

सतपाल बांधे उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम तेलासी थाना गिधपुरी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!