छतीसगढ़बालोद

शराब को लेकर विवाद, बेटे ने कुदारी से पिता पर किया हमला, अस्पताल में मौत

बालोद न्यूज धमाका – डौंडीलोहारा ब्लॉक मुख्यालय से एक किमी दूर ग्राम भेड़ी में मामूली बात पर बाप-बेटे में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बेटे ने पास रखी बाल्टी व कुदारी से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गहरी चोट लगी। उन्हें नगर के शासकीय अस्पताल में लाया गया, जहां उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के बाद रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 27 नवंबर के देर शाम 7.30 बजे की है।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। टीआई वीणा यादव व विवेचना अधिकारी एएसआई आर सोनवानी ने बताया कि 27 नवंबर को आरोपी सोहनलाल ठाकुर (27 वर्ष) व उसके पिता भागीराम ठाकुर खेत से कार्य निपटाकर घर में शराब पी रहे थे। तभी शराब को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। बेटे ने बाल्टी व कुदारी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। परिवार के अन्य लोग उसे नगर के शासकीय अस्पताल लेकर आए थे।

बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी भी है। इसके पहले हैदराबाद में खाने-कमाने गया था। वहां पर भी मामला दर्ज हुआ था। लोहारा थाने में भी पहले से एक मामला दर्ज है। पुलिस ने धारा 296 351 (2) 115 (2) 103 (1) बीएनएस के तहत आरोपी सोहनलाल ठाकुर वार्ड 1 तरियापारा भेडी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!