छतीसगढ़बलौदाबाजार

सरकारी गाड़ी की टक्कर से सेनेटरी इंस्पेक्टर चोटिल, नशे में धुत्त था चालक

CG NEWS : सरकारी गाड़ी की टक्कर से सेनेटरी इंस्पेक्टर चोटिल, नशे में धुत्त था चालक

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – जिले में शासकीय कर्मचारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है. नशे में धुत्त शासकीय वाहन चालक ने नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर को अपने वाहन से चोटिल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

सेनेटरी इंस्पेक्टर मोटरसाइकिल में किनारे खड़ा था और काम करवा रहा था. इसी दौरान शासकीय वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. शासकीय वाहन का चालक नशे में इस तरह धुत्त था कि खड़े भी नहीं हो पा रहा था. किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला.

हादसे में बाइक डैमेज

बताया जा रहा है कि उक्त शासकीय वाहन बलौदाबाजार में पदस्थ बडे़ अधिकारी की है. शासकीय वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल डैमेज हो गई है. घटना के बाद इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. घटना में घायल मनोज कश्यप सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर पालिका बलौदाबाजार ने बताया कि घटना शासकीय महाविद्यालय के पास की है. घटना में मुझे ज्यादा चोट नहीं आई पर मोटरसाइकिल डैमेज हो गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!