छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मरीज को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल : दो बैलों की लड़ाई में टूट गया महिला का पैर, इलाज में लापरवाही के लगे आरोप

Family members carrying the woman on a cot

मनेन्द्रगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में छिपछिपी गांव की एक घायल महिला को एंबुलेंस सेवा ना मिलने के कारण उसे खाट पर लादकर अस्पताल ले जाया गया। महिला का पैर बैलों की लड़ाई के दौरान टूट गया था। परिजनों ने 108 पर संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि, अभी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है। 

मिली जानकारी के अनुसार, छिपछिपी गांव की महिला रोहिणी प्रसाद का पैर दो बैलों की लड़ाई के बीच टूट गया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल लेकर जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया तो उन्हें  बताया गया कि, अभी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है। जिसके बाद परिजन खाट में उठाकर पिकअप वाहन तक ले गए और उसे लादकर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। 

यह सरकार की विफलता का प्रमाण- पूर्व विधायक 

वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि, यह घटना सरकार की विफलता का प्रमाण है। जब मंत्री के क्षेत्र में ऐसी स्थिति है, तो अन्य इलाकों की हालत क्या होगी? इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। सरकार को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए। यह घटना न केवल प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है, बल्कि राज्य की प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं पर भी सवाल खड़े करती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!