छतीसगढ़रायपुर

UPSC-PSC की कोचिंग के नाम पर ठगी: डायरेक्टर और उनकी पत्नी 18 लाख लेकर फरार, FIR दर्ज

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में UPSC-PSC कोचिंग के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर स्थित कौटिल्य एकेडमी के ब्रांच डायरेक्टर और उनकी पत्नी ने मिलकर एग्जाम की तैयारी करवाने के नाम पर छात्रों से करीब 18 लाख रुपए लिए थे, लेकिन अब ये दोनों पैसे लेकर फरार हो गए हैं। इस मामले की शिकायत के बाद सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। स्टूडेंट का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं, उन्होंने पैसों को इकट्ठा कर कोचिंग की फीस भरी थी, लेकिन उनके साथ धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने न्याय की मांग की है।

पीड़ित छात्रों ने बताया कि डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रूबी मजूमदार ने UPSC-CGPSC की तैयारी करवाने के लिए कौटिल्य एकेडमी के नाम पर रायपुर के जीई रोड पर अनुपम गार्डन के सामने कोचिंग सेंटर ओपन किया था। एकेडमी की ओर से करीब डेढ़ दर्जन बच्चों से 18 लाख रुपए लिए गए थे। इस बीच शिफ्टिंग के नाम पर क्लास बंद कर दी गई और इसके कुछ दिनों बाद दोनों पति-पत्नी अनरीचेबल हो गए।

पालकों ने बताया कि अचानक क्लास बंद होने के बाद कौटिल्य अकादमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर से शिकायत की गई थी। इस पर पवन ने उन्हें कोचिंग क्लास दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का बहाना दिया। पवन ने कहा कि अक्टूबर में दूसरे जगह क्लास चालू हो जाएगी, लेकिन क्लास इसके बाद रिस्टार्ट नहीं हुई। वहीं पुराने क्लास रूम की बिल्डिंग पर भी ताला जड़ दिया गया। बच्चों ने जब डायरेक्टर और उसकी पत्नी रुबी से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगे।

फैकल्टी का चेक भी बाउंस

कौटिल्य एकेडमी में पढ़ाने वाले दो फैकल्टी निशांत और जया का भी वेतन नहीं दिया गया है। दोनों का आरोप है कि डायरेक्टर पवन ने फैकल्टी को जो चेक दिया था वो साइन मैच नहीं होने से बाउंस हो गया। इस मामले में फैकल्टी ने भी पुलिस से शिकायत की है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!