छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, नागपुर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका –  में प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ नागपुर ले गया, जहां अरोपी ने पीड़िता के साथ शादी के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद नागपुर के रेलवे स्टेशन में उसे छोड़कर फरार हो गया। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी विपन रंगारी ने बताया कि 20 नवंबर को नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान जीआरपी से नागपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस हालत में युवती के मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उतई पुलिस की एक टीम 21 नवंबर को नागपुर पहुंची। यहां नागपुर की चाइल्ड केयर से लड़की को अपने सुपुर्द लिया। इसके बाद उसे दुर्ग लाया गया। थाने में लड़की को परिजनों को सौंपा दिया गया।

गांव में ही छिपा था आरोपी

पुलिस ने आरोपी को 24 नवंबर को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया आरोपी के मोबाइल की लोकेशन डुमरडीह गांव की आ रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था युवक

पूछताछ में लड़की ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि इंदिरा आवास वार्ड 19 डुमरडीह थाना उतई निवासी निखिल कुर्रे (21 साल) से उसकी पहचान हुई। इसके बाद उसने उसे झूठे प्यार का वादा किया और शादी करने की बात कही। उसने कहा कि उसके घरवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए भाग चलते हैं। लड़की को अपनी बातों में फंसाकर वो उसे पहले रायपुर लाया। इसके बाद वहां से दोनों नागपुर चले गए। वहां लड़के ने एक मकान किराये से लिया। यहां वो लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद लड़की को नागपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!