
कवर्धा न्यूज़ जिले में दो लोगों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई. मामले ने बाद में साम्प्रदायिक तनाव का रूप ले लिया. तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दी गई. राजनीतिक तूल पकड़ता देख मामले में भाजपा के लोग भी समर्थन करने पहुंच गए विधायक ने बेहद तल्ख और सख्त तेवर दिखाए हैं. उन्होंने घटना के दोषी हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं. अकबर ने स्थानीय अधिकारियों को दो टूक कहा कि घटना के ज़िम्मेदार लोग चाहे जिस भी पार्टी या समाज से ताल्लुख रखें, उनके खिलाफ कठोर से कठोर करवाई की जाए अकबर ने फौरन कलेक्टर, आईजी और एसपी से बात की. अकबर ने अधिकारियों को साफ कहा कि इस मामले को ज़रा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बड़े अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजूद रहने और बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती के निर्देश दिए


