छतीसगढ़सक्ती

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 2 युवक की मौत, 1 घायल

सक्ती न्यूज धमाका – जिले में दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक घायल है। हादसे में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामला अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच की है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह के वक्त की है। ग्राम पिरदा में तीन दिवसीय अखिल भारती राम नवमी भजन मेला चल रहा है। जहां दो भाई लोकेश चंद्र और लक्की चंद्र दोनों मेले में दुकान लगाए हुए थे। जिसे बंद कर एक बाइक में सवार होकर दोनों भाई अपने घर खाना खाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी बाइक में सवार भागवत सतनामी मेला देखने के लिए जा रहा था। तभी तेज रफ्तार दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में लोकेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लक्की चंद्र और भागवत सतनामी को गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान दूसरे बाइक चालक की भी मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!