छतीसगढ़बेमेतरा

छत्तीसगढ़ में एक और पिकअप हादसा : बेमेतरा जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 35 घायलों में 5 की हालत गंभीर

Pickup overturned

बेमेतरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में वाहन सवार 25 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 5 लोगों की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद SDM और तहसीलदार मौके पर अस्पताल पहुंचे। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की है। 

अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी स्कॉर्पियो

वहीं कुछ दिनों पहले बलरामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजपुर शंकरगढ़ मुख्य मार्ग के लड़ुवा में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब (डबरी) में डुब गई थी। हादसे में पिकअप सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के थे। इनमें एक महिला और बच्ची भी शामिल थी। 

मृतकों में एक महिला और बच्ची भी शामिल 

गाड़ी में आठ लोग सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक महिला और बच्ची भी शामिल थीं। वह अपने पति और बेटी के साथ दिपावली त्योहार मनाने के लिए लरीमा गांव आई थी। वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में संजय मुंडा, चंद्रवंशी मुंडा, कृति मुंडा, मंगल, भूपेंद्र, उदयनाथ और बालेश्वर की जान गई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!