छतीसगढ़जगदलपुर

मेगा मार्ट के पास मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची मौके पर

जगदलपुर न्यूज धमाका – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा इलाके में स्थित एक मोबाइल टावर के केबिन में आग लग गई, जिससे वहां रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया. यह घटना इतनी भयंकर थी कि आग की लपटों और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक देखा गया.

यह घटना विशाल मेगा मार्ट के पास के मोबाईल टावर में हुई, जिससे आग फैलने पर बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी. समय पर आसपास के निवासियों ने धुएं के उठते हुए गुबार को देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया.

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना तकनीकी कारणों से हुई हो सकती है.

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, जब उन्होंने देखा कि आग पर समय पर नियंत्रण पाया गया और किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!