छतीसगढ़बिलासपुर

मछली पालन के लिए तालाब लीज का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, बिल्हा जनपद सीईओ से मांगा जवाब

मछली पालन के लिए तालाब लीज का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, बिल्हा जनपद सीईओ से मांगा जवाब

बिलासपुर न्यूज धमाका –  पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति को ही मत्स्य पालन के लिए तालाब लीज पर दिए जाने का नियम है, लेकिन इसके विपरीत बिल्हा जनपद पंचायत ने अपंजीकृत समूह को तालाब को लीज पर दे दिया. जनपद पंचायत की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सीईओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 

बिलासपुर जिले के बिल्हा तहसील के ग्राम बरतोरी के रहने वाले भूषण कुमार यादव ने हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता जय भवानी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बरतोरी के अध्यक्ष के ओर से याचिका लगाई है. याचिका में बताया गया कि ग्राम पंचायत बरतोरी में स्थित बंधवा तालाब को 10 वर्षीय लीज में लेने के संबंध में याचिकाकर्ता की समिति ने 11 मार्च 2024 को बिल्हा जनपद पंचायत के सीईओ को आवेदन पत्र जमा किया.

याचिकाकर्ता की समिति पंजीयन दिनांक से ही कार्यशील है, और वर्तमान में उसके कुल 27 सदस्य हैं. समिति का मुख्य व्यवसाय मत्स्य पालन ही है. समिति द्वारा उक्त तालाब को लीज पर लेने के लिए आवेदन निर्धारित तिथि के पूर्व ही दिया गया था, लेकिन बिल्हा जनपद पंचायत ने विलंब से आवेदन पत्र प्राप्त होना बताकर उस पर विचार नहीं करते हुए अपंजीकृत बजरंग मछुआ समूह के पक्ष में प्रस्ताव पारित कर दिया.

मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने सचिव मत्स्य विभाग छत्तीसगढ़ सहित सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा सरपंच ग्राम पंचायत बरतोरी एवं बजरंग मछुआ समूह ग्राम बरतोरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!