छतीसगढ़बिलासपुर

स्मार्ट सिटी परियोजना के तर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने मशीन लेकर निकलें निगम कमिश्नर

स्मार्ट सिटी परियोजना के तर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने मशीन लेकर निकलें निगम कमिश्नर

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को जांचने निगम कमिश्नर अमित कुमार खुद मशीन लेकर निर्माणाधीन साइट पहुंचे। साइट पहुंचकर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने अपने सामने मोबाइल टेस्टिंग वैन से मटेरियल को निकलवाया और विस्तृत जानकारी ली। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है, यदि रिपोर्ट में मटेरियल मानक नहीं निकला तो संबंधित ठेकेदार को कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

निगम कमिश्नर ने पूर्ण हो चुकें है निर्माण कार्यों के सैंपल को निकालकर टेस्टिंग के लिए लैब भेजा। जिन निर्माण कार्यों का सैंपल लिया गया हैउनमें नेहरू नगर में सांई मंदिर से मंगला चौक तक बनाए गए दिव्यांग फ्रेंडली फूटपाथ और सड़क, जोन क्रमांक सात अंतर्गत विवेकानंद कालोनी के पास सीसी सड़क, इसके अलावा जोन क्रमांक एक के वार्ड नंबर 10 में बजरंग चौक से मन्ना डोल रेल लाइन के पास बनाए गए सीसी सड़क के सैंपल लिया गया है।

आयुक्त ने ली ठेकेदारों की बैठक

शनिवार की सुबह नगर निगम के दृष्टी सभाकक्ष में निगम कमिश्नर अमित कुमार ने ठेकेदार संघ के बैनर तले ठेकेदारों के साथ बैठक किया।ठेकेदारों की समस्या और सुझाव को जानने के लिए निगम कमिश्नर ने बैठक आहूत की थी। बैठक में निगम कमिश्नर ने ठेकेदारों से दो टूक शब्दों में कहा की अत्यंत बिलो रेट के कार्य में गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए और अगर कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए ठेकेदार तैयार रहें। काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले बैठक में ठेकेदारों ने बिलिंग में देरी, गैर तकनीकी व्यक्ति द्वारा कार्य में हस्तक्षेप और फंड की लेटलतीफी संबंधी समस्याएं बताई गई, जिसके बाद निगम कमिश्नर ने बिलिंग के लिए टाइमलाइन बनाने और

फंडिंग की समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन ठेकेदारों को दिए। इसके अलावा ठेकेदारों द्वारा रायल्टी शुल्क स्मार्ट सिटी कार्यालय में ही जमा करने और जटिल दस्तावेजों के सरलीकरण करने की भी मांग की, जिस पर निगम कमिश्नर ने विश्लेषण करने का आश्वासन दिया है।

बैठक में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, सचिव पुरूषोत्तम राजपूत, राजकुमार तिवारी, कमल सिंह, जितेंद्र सोनी, नरेंद्र चित्रकार, विवेक ताम्रकार, नवाज, शिवा गेंदले, आनंद बुधोलिया, अशोक तिवारी समेत अन्य ठेकेदार उपस्थित रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!