छतीसगढ़रायपुर

सीएम साय ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट किया अर्पित

cm vishnudeo sai

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन के लिए गोल बाजार पहुंचे। जहां पर उन्होंने हनुमान मंदिर के समीप श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

दरअसल मुख्यमंत्री साय श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने  नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विघ्न विनायक से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

115 सालों से विराज रहे है गणपति 

गौरतलब है कि रायपुर के गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास बीते 115 वर्षों से श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा की स्थापना की जाती है। गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता के कारण पूरे रायपुर में आकर्षण का केन्द्र होती है। गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय 150 वर्ष से अधिक पुराने हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान नितिन नबीन, विधायक किरण सिंह देव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, केदार गुप्ता मौजूद रहे।
 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!