छतीसगढ़बालोद

बालोद जिले से बेहद शर्मनाक घटना घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर किया 12 साल की बच्ची से कई बार किया दुष्कर्म

 बालोद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर युवक कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पास्को समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही.

जानकारी के मुताबिक, घर में 12 साल की पीड़ित बच्ची और 7 साल के भाई दोनों ही रहते थे. इनकी मां पांच साल पहले घर छोड़कर भाग गई है. वहीं पिता भी दूसरे जिले काम करने गया था. घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बच्ची से दुष्कर्म करता रहा. इस घटना की जानकारी पीड़िता ने गांव में कुछ लोगों को दी.

गांव में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया. फिर पूरे गांव में हल्ला होने पर थाने में इस मामले की शिकायत की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय कार्तिक तारम पिता लल्लू सिंह तारम को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि आरोपी के माता-पिता भी घर में नहीं है. घर में आरोपी और बहन रहते थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!