छतीसगढ़बिलासपुर

अपने बच्चों को आश्वस्त करें कि उनकी सुरक्षा आपकी सबसे बड़ी चिंता है। बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दे स्कूल प्रबंधन: एसपी रजनेश

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – स्कूल प्रबंधन को स्कूल आने जाने वाले बच्चों को अपने परिवार का सदस्य समझते हुए नजर रखे एवं उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी है। स्कूली बच्चों के आने-जाने के समय नियमित रूप से नजर रखा जाना चाहिए। साथ ही शासन प्रशासन के गाइड लाइन का पालन स्कूल प्रबंधन करे। ये बातें एसपी रजनेश सिंह ने प्राचार्यों की बैठक के दौरान कही।

बिलासा गुड़ी में मंगलवार को जिले के प्राचार्यों की बैठक रखी गई। इसे संबोधित करते हुए एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि कुछ अभिभावक अपने स्तर पर आटो व अन्य वाहन की व्यवस्था करते हैं। इसमें क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाया जाता है। अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों को स्कूल आते जाते कोई परेशानी ना हो। स्कूल प्रबंधन भी इसका ध्यान रखे। साथ ही जो नाबालिग बाइक और अन्य वाहन लेकर स्कूल आते हैं उनके अभिभावकों को समझाईश दी जानी चाहिए। स्कूली बच्चों का सुरक्षित आवागमन शासन प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस दौरान एसपी ने स्कूली बसों की खिड़कियों में जाली लगवाने और अग्नीशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बस के आगे और पीछे स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर लिखा होना चाहिए। बस के ड्राइवर यूनिफार्म में रहे। बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना चाहिए। चालक और परिचालक नशे से दूर रहे। इस बात का ध्यान स्कूल प्रबंधन के साथ ही अभिभावक भी रखे। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!