छत्तीसगढदुर्ग

कुए में मिला महिला का शव, तीन दिन से थी लापता; पूरे इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Woman's body found in a well in Dhamdha police station area of Durg.

दुर्ग न्यूज़ – जिले के धमधा थाना क्षेत्र के सिरनाभाठा गांव के कुएं में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद शव को कुए से बाहर निकाला गया।  एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सिरनाभाठा गांव में तीन दिन से लापता महिला का शव 40 फीट गहरे कुए में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। लेकिन कुआं अधिक गहरा होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम की सूचित किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन के एसडीआरएफ की टीम सुबह पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने सीढी को मदद से कुएं के अंदर है और शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकला गया। जिसके बाद शव को पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त गीता गौरैया 45 वर्षीय निवासी सिरनाभाठा के रूप में की गई है। धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि सिरनाभाठा में कुआं में महिला का शव मिलने की सूचना पर टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पहले ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाकर शव को बाहर निकला गया है। महिला की पहचाना हो चुकी है, वह तीन दिन से लापता थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!