सारंगगढछत्तीसगढ

भाजपा महिला मोर्चा ने सारंगढ़ कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास का किया घेराव

सरिया,न्यूज़ धमाका :- सारंगढ़-बिलाईगढ़ नवीन जिले के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कभी भाजपाई कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस भी पलटवार कर रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि,

भाजपा सरकार के 15 साल के बाद भी सारंगढ़ विधानसभा की हित में कार्य नहीं किया। जिससे जनता ने भाजपाइयों को पिछले चुनाव में आईना दिखा दिया। इस बीच भाजपा महिला मोर्चा ने सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास का घेराव किया।

उल्लेखनीय है कि, भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार चुनाव के समय वादा किया था उसे अमल में नहीं ला रही है। शराब बंदी, बेटी बचाव- बेटी पढ़ाव, किसानों की कर्ज माफी, महिला समूहों से रेडी टू इट का निर्माण को बंद कराया। इससे महिलाओ को रोजगार से बेघर कर दिया गया। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा फेल हो गया। ऐसे कई वादा किया गया था जो पूरा नहीं किया जा रहा है।

महिला मोर्चा ने 11 बिंदुओं को लेकर कांग्रेस विधायक के निवास का घेराव किया। भाजपा के घेराव के ऐलान के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रही। लेकिन भाजापाइयों की बउ़ी संख्या को रोकने के दौरान पुलिस के साथ उनकी झीना-झपटी भी हुई। मौजूद पुलिस बल मौके पर खड़ी महिला सिपाहयों ने घर के बाहर ही रोक लगा दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!