बिलासपुरछत्तीसगढ

MLA ने सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप , विधायक शैलेश पांडे को 6 साल के लिए कांग्रेस से निकालने की अनुशंसा

बिलासपुर न्यूज़ बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक साढ़े 3 घंटे तक चली मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में शहर विधायक शैलेश पांडे को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया गया है. हाई कमान को रिपोर्ट भेजने की तैयारी बना ली गई है विधायक शैलेश पांडेय के खिलाफ अनुशासनहीनता का आरोप लगा है. कोतवाली थाना में समर्थकों के साथ हंगमा मचाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी एक्शन मोड़ पर है. शहर विधायक शैलेश पांडेय के बयान के बाद शहर कांग्रेस कार्यकरणी की बैठक हुई बिलासपुर में 2 दिन पहले जिला अस्पताल में कांग्रेस के नेता पंकज सिंह द्वारा एक स्वास्थ्य कर्मी के साथ की गई मारपीट. उसके बाद बुधवार को सिटी कोतवाली थाने के घेराव के मामले को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है. विधायक शैलेश पांडे ने इस मामले में सिटी कोतवाली के घेराव के समय जो बातें कही गई, उसे पार्टी की बैठक आज की बैठक में घोर अनुशासनहीनता माना गया आज जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी बैठक में उनकी इस अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित करने की करने की अनुशंसा की गई है.कांग्रेस भवन में हुई कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बैठक में लिए गए उक्त निर्णय की जानकारी दी.नायक ने बताया कि यह प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पदाधिकारी को भेज दिया गया और साथ ही इस प्रस्ताव की जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया जी को भी प्रेषित कर दी जाएगी. ​इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव और जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान समेत उपस्थित थे

ख़बरें और भी है …………रमन सिंह झोलाछाप डॉक्टर थे, फिर मुख्यमंत्री बने – कवासी लखमा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!