छत्तीसगढ

युवती ने युवक को मारा चाकू , गणेश विसर्जन के दौरान हुआ विवाद

राजनांदगांव न्यूज़ गणेश विसर्जन के समय युवक ने डांस करने में मना किया यही कारण है की युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया हैशहर के कमला कॉलेज के समीप कौरिन भांठा तालाब के पास गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवक-युवतियां नाच रहे थे. इस दौरान कौरिन भांठा निवासी आकाश लहरे ने उन युवतियों को डांस करने से मना किया था, इस दौरान 23 वर्षीया युवती ने आकाश से गाली-गलौज करते हुए पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया घटना में घायल आकाश की मां ने बसंतपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने चाकूबाजी की आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया. इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान युवक-युवती में विवाद हुआ था, जिसमें युवती ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!