छत्तीसगढबिलासपुर

पुलिस ने किया भाजपा नेता को गिरफ्तार जाने क्या है मामला

संवाददाता सागर बत्रा

बिलासपुर :-  सिविल लाइन पुलिस ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि बीते दिनों कुछ लोगों ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में भ्रामक पोस्ट किया था कांग्रेस नेताओं ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। एक व्यक्ति को पुलिस ने पहले की गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मामले में विनोबा नगर में रहने वाले प्रमोद सिंह की तलाश चल रही थी। प्रमोद सिंह भाजपा के आइटी सेल से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने मामले में आरोपित भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!