दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग निगम महापौर आज तीसरा बजट पेश करेंगे

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल मंगलवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे। बीआइटी कालेज के मैकेनिकल कांफ्रेस हाल में मंगलवार को सुबह 11 बजे से आयोजित बजट बैठक को लेकर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों ने तैयारी पूरी कर ली है। भाजपाइयों ने बजट बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है वहीं कांग्रेसी पार्षदों ने विपक्ष के हर आरोपों का जवाब देने तैयारी की है।

दुर्ग निगम के वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट तीन सौ 77 करोड; 20 लाख 35 हजार रुपये का है। सात लाख 15 हजार रुपये फायदे के बजट में शहरवासियों पर किसी तरह का नया कर नहीं लगाया गया है। सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों के साथ रायपुर नाका स्थित बीआईटी कालेज मैकेनिकल कान्फ्रेंस हाल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मंगलवार को महापौर द्वारा उक्त हाल में ही बजट पेश किया जाएगा।

निगम आयुक्त ने हाल में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान नगर निगम के एमआइसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्षद दल की हुई बैठक

मंगलवार को होने वाली बजट बैठक को लेकर सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल ने कांग्रेसी पार्षदों की बैठक ली। बैठक में निगम के एमआइसी प्रभारी भी मौजूद रहे। महापौर ने प्रभारियों से कहा कि बजट बैठक में वे पूरी तैयारी के साथ आएं और विपक्षी पार्षदों द्वारा पूछे जाने वाले हर सवालों का जवाब दें। दूसरी ओर बैठक में सत्तापक्ष को घेरने भाजपा पार्षदों ने भी तैयारी पूरी कर ली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!