छत्तीसगढबिलासपुर

धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले,आरोपित बैंककर्मी और कपड़ा व्यवसायी को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- इंटरनेट मीडिया में अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के अलग-अलग मामलों में आरोपित बैंककर्मी और कपड़ा व्यवसायी को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपितों को जेल भेज दिया।

तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली 39 वर्षीय महिला ने कपड़ा व्यवसायी शंकर जीवनानी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। महिला ने बताया कि जान पहचान का फायदा उठाकर व्यवसायी ने उसकी तस्वीर हासिल की। छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना दिया। फिर तस्वीर को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

आरोपित ने जेवर और महंगा मोबाइल भी खरीदने को मजबूर किया। शिकायत पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपित शंकर जीवनानी को गिरफ्तार किया। मंगलवार की सुबह उसे न्यायालय में पेश किया गया। एक अन्य मामले में सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बैंककर्मी राजीव श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान आरोपित ने उसे नशीला कोल्डड्रिंक पिला दिया था। इसके बाद दुष्कर्म कर इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को उसने महिला के पति और उसकी सहेली के मोबाइल पर भेज दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!