बिलासपुरछत्तीसगढ

रनवे विस्तार के लिए भूमि हस्तांतरण पर करेंगे चर्चा मिलने बुलाये प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जाएंगे रायपुर

न्यूज़ धमाका :-हवाई सेवा संघर्ष समिति का राघवेंद्र राव सभा भवन में महाधरना आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। धरना सभा में यह जानकारी समिति के सदस्यों को दी गई कि मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके ओएसडी अरुण मरकाम ने कहा है कि इस सप्ताह सीएम से मुलाकात के लिए इस सप्ताह समिति के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है।

इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कुछ दिनों पहले बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध कराने आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।इस मामले पर तथ्यात्मक प्रतिवेदन रखने के लिए औपचारिक मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करने के लिए समय मांगा गया था, जिसे विधानसभा सत्र के कारण तुरंत ही नहीं दिया जा सका।

धरना स्थल पर हुई सभा के दौरान निषाद समाज के बद्री प्रसाद कैवर्त ने कहा कि इस आंदोलन को चलते तीन साल हो गये हैं। अत: अब इसके विकास में और अधिक देरी नहीं की जानी चाहिए। युवा नेता बबलू जार्ज और दीपक कश्यप ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि बिलासपुर एयरपोर्ट का निर्माण शायद संभव न हो, परंतु समिति के जनसंघर्ष ने यह भागीरथी कार्य पूर्ण करा लिया है और एक वर्ष से यहां से लगातार उड़ानें भरी जा रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!