पाटनदुर्ग

पाटन तहसील साहू संघ ने दिनेश को सोपा कार्यभार  

पाटन,न्यूज़ धमाका :-पाटन तहसील साहू संघ सदन की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को पाटन में हुआ। तीन वर्षीय कार्यकाल वाले इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर निवृतमान उपाध्यक्ष एवं तेलीगुंडरा निवासी दिनेश कुमार साहू निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर गुलाब साहू एवं सरिता साहू निर्वाचित हुए।

आमचुनाव साहू सदन पाटन में हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्व साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा एवं जगन्नााथ भगवान के पूजा अर्चना के साथ शुरुआत की गई। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष राजेश साहू, मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू, सह चुनाव प्रभारी लक्ष्‌मीनारायण साहू, चुनाव पर्यवेक्षक रेवालाल साहू, यतीश साहू, जयप्रकाश साहू, मनोज साहू के मार्गदर्शन में सम्पन्ना हुआ।

प्रथम सत्र में डेलीगेट का निर्वाचन हुआ। जिसमें आजीवन सदस्यों द्वारा सात डेलीगेट सदस्य का चुनाव हुआ। डेलीगेट सदस्यों के निर्वाचन के बाद मुख्य चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्ना हुआ।

जिसमें अध्यक्ष पद पर निवृतमान उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू एवं निवृतमान महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमे दिनेश कुमार साहू को 13, जनपद सदस्य दिनेश साहू को सात एवं चंद्रिका साहू को दो मत मिले। छह मतों से दिनेश साहू निवर्तमान उपाध्यक्ष विजयी हुए।

उपाध्यक्ष पुरुष पद पर डा गुलाब साहू एवं रोहित साहू के बीच मतदान हुआ। जिसमें गुलाब साहू विजयी रहे। महिला उपाध्यक्ष पद पर अमृत साहू एवं सरिता साहू के बीच मतदान हुआ। जिसमें सरिता साहू विजयी रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!