Uncategorized

गोठान गोधन की रक्षा अब लोगों को आत्मनिर्भर बना,160 महिलाओं समूह को लाभ 

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-कोरोना काल में जहां कई लोगों के रोजगार चले गए। कई छोटी-बड़ी कंपनियां घाटे के कारण बंद हो गईं तो हजारों लोग बेरोजगार हो गए। ऐसे में नगर निगम बिलासपुर गोठान का गोठान गोधन की रक्षा के साथ ही अब लोगों को आत्मनिर्भर भी बना रहा है। यहां नए-नए तकनीकों के माध्यम से गाय के गोबर से बने उत्पाद मार्केट में ला रहा है। इससे लोगों को रोजगार भी मिल रही है। साथ ही सरकार की योजनाओं को भी सूचारू रूप से चलाते हुए आम नागरिकों को इसका लाभ मिल रहा है।

नगर निगम बिलासपुर के चार गोठान मोपका, तिफरा, सकरी, सिरगिट्टी में हैं। ये स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजनांतर्गत जुलाई 2020 से यह योजना नगर निगम बिलासपुर में शुरू हुई है। निगम क्षेत्र में 3264 पशु पालकों का सर्वे किया गया है। इसमें 790 पशुपालक सक्रिय है। इनसे चारांे गोठान में हर माह लगभग 900 क्विंटल गोबर खरीदा जा रहा है। इस गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, गोकाष्ठ सहित अन्य उत्पाद तैयार की जा रही है। दो साल में नगर निगम के चारों गोठानों में 48,111 क्विंटल गोबर खरीदा गया है।

इसके बदले पशुपालकों को 36.82 लाख स्र्पये भुगतान किया जा चुका है। नगर निगम के चारों गोठान लाभ में चल रहें है। इन गोठानों से तकरीबन 10 लाख स्र्पये का लाभ नगर निगम को हुआ है। इसमें से कुछ अंश यहां कार्य कर रही स्व.सहायत समूह की 160 महिलाओं का लाभ पहुंचाया गया है। कोरोना संक्रमण काल में निरंतर यहां काम होता रहा। इससे यहां काम करने वालों का जीवन यापन की समस्या दूर हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!