विदेश

बाइडेन बोले- अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है, सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे

विदेश न्यूज़ धमाका /// अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय समयानुसार आज सुबह 7:30 बजे स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है।

अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

हम सभी रूसी फ्लाइटों के लिए अमेरिकी एयरस्पेस को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा कि पूरा यूरोपीय संघ मिलकर काम कर रहा है। हम पुतिन और उनके सहयोगियों की संपत्ति को भी जब्त कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन को 100 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था ने पिछले साल अमेरिका में 6.5 मिलियन से अधिक नए रोज़गार सृजित किए। एक साल में पहले से कहीं अधिक नौकरियां सृजित हुईं। हम कोविड टेस्ट टू ट्रीट पहल शुरू कर रहे हैं। ताकि लोग किसी फार्मेसी में टेस्ट करवा सकें और यदि वे पॉजिटिव हैं तो बिना किसी लागत के एंटीवायरल दवा मौके पर ही प्राप्त कर सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमने 475 मिलियन कोरोना वैक्सीन की डोज 112 देशों में भेज चुके हैं। हम इस काम को करते रहेंगे। क्योंकि, वैक्सीनेशन अगर बंद हो जाएगा तो कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ जाएगा। हमने कोरोना वायरस की वजह से बहुत लोगों को खोया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!