विदेश

राजधानी कीव के पर बड़े शहर खार्कीव में बड़े हमले किए,रूस यूक्रेन युद्ध में रूस क्लस्टर बमों और वैक्यूम बमों का ज्यादा किया जा रहा इस्तेमाल 

न्यूज़ धमाका :- यूक्रेन के साथ वार्ता विफल होने के बाद रूसी सेना ने उसकी राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर बड़े हमले किए हैं। ताजा खबर के मुताबिक, मानवाधिकार संगठन-एमनेस्टी इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट्स वाच और अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत ओकसाना मार्कारोवा ने कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध में रूस क्लस्टर बमों और वैक्यूम बमों का इस्तेमाल कर रहा है, इससे वहां पर भारी तबाही हो रही है। संगठनों इन बमों के इस्तेमाल की निंदा की है। इन बमों के इस्तेमाल से यूक्रेन के शहरों में भारी तबाही हुई है जिसके कारण वहां से पलायन तेज हुआ है।

वहीं संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बताया है कि अभी तक 6,60,000 से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन से भागकर पड़ोसी देशों में शरण ली है। पलायन करने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं, बच्चे और विदेशी नागरिक हैं। एजेंसी ने रूसी बमबारी में कई शहरों की जलापूर्ति व्यवस्था को नुकसान होने की बात कही है। कहा है कि इससे बड़ी आबादी को पेयजल की किल्लत हो रही है।

रूस ने परमाणु हथियारों वाली मिसाइलों को छोड़ने का फिर से परीक्षण किया है। पिछले सप्ताह यूक्रेन पर हमला शुरू करने से पहले रूस ने इसी तरह का परीक्षण किया था। यह परीक्षण साइबेरिया के बर्फीले इलाके में किया गया। विदित हो कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर परमाणु हथियारों की जिम्मेदारी संभालने वाला रणनीतिक बल इन दिनों हाई अलर्ट पर है। लेकिन नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने परमाणु हथियारों के रखरखाव वाली यूनिट को अलर्ट की जरूरत नहीं बताई है। अमेरिका ने भी सोमवार को यही बात कही थी। लेकिन वह हालात पर नजर रखे हुए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!