विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध सातवा दिन:-रूस को इसकी कीमत चुकाना होगी,हम यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे

न्यूज़ धमाका :-रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान रूस और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बड़े हमले बोले। बाइडन ने कहा, रूस को इसकी कीमत चुकाना ही होगी। रूसी तानाशाह को सबक सिखाना जरूरी है। हम यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे, लेकिन अमेरिका वहां के लोगों के साथ खड़ा है और उनकी हर इंच जमीन की सुरक्षा करेगा। यूक्रेन को 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देंगे। रूस की किसी फ्लाइट को अमेरिकी एयरस्पेस का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।

बाइडन ने कहा :-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार्रवाई की निंदा की और उन्हें पूर्व नियोजित और अकारण बताया। नाटो भी यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोलकर बड़ी गलती की है।

अमेरिका और हमारे सहयोगी पूरी शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ वापस लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।

पुतिन तेज कर सकते हैं युद्ध

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिमी के कड़े प्रतिबंधों और यूक्रेन के प्रतिरोध के कारण पुतिन युद्ध को और तेज कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने जल, थल, नभ में अपने परमाणु हथियारों और सुविधाओं को अलर्ट पर रखने का आदेश जारी कर दिया है। कयास यह हैं कि अगर रूसी सेना कमजोर पड़ती है तो इन परमाणु सुविधाओं से ज़ुड़े लोगों को सामने लाया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!