मध्यप्रदेश

डिंडौरी के नर्मदा घाटों में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव मंदिरों में विधि विधान से किया पूजन

न्यूज़ धमाका :-महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को जिले भर में आस्था और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। भगवान शिव के मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी के डेम घाट, पुल घाट, शनि घाट, इमली कुटी घाट, जोगीटिकरिया घाट, लक्ष्मण मंडवा रामघाट में लोगो ने आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव मंदिरों में विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद लोगों ने दान भी किया।

डेम घाट में खिलौनो सहित अन्य सामग्री की दुकानें भी लगी, जिनमे लोग खरीदी करते नजर आए। जिला मुख्यालय सहित जिले के विकासखंड शहपुरा के मालपुर कन्हैया संगम, मेहंदवानी के कोसमघाट, बजाग के मझियाखार, करंजिया के गोरखपुर के पास सिवनी संगम में भी श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में स्नान कर भगवान शिव का पूजन किया।

इसके अलावा समनापुर, अमरपुर के देवनाला, किसलपुरी, सक्का, विक्रमपुर सहित अंचलों में लोगों ने विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की। जिला मुख्यालय के डेम घाट में लोगो ने नौका विहार का आनंद भी उठाया। नर्मदा घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के साथ राजस्व अमला भी तैनात रहा। अधिकारियों ने घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में भी अभिषेक पूजन किया। सुबह से ही पूरा जिला शिवमय नजर आ रहा है। 

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा पाठ की। जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग ऋण मुक्तेश्वर मंदिर पहुंचे। कुछ स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिले के अलग अलग क्षेत्र से श्रद्दालु ऑटो, टैक्सी, चार पहिया, दोपहिया वाहनों से परिवार सहित ऋणमुक्तेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधिविधान से पूजन किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!