मध्यप्रदेश

शराब के नशे में कार्यक्रम में हु़ड़दंग, उत्पात मचाएगा तो उस पर लगाएगी समाज ही जुर्माना

नरसिंहपुर,न्यूज़ धमाका :-सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान जो भी शराब अथवा दूसरे नशा करके हु़ड़दंग, उत्पात मचाएगा तो उस पर समाज ही जुर्माना लगाएगी। यह फैसला गाडरवारा तहसील के ग्राम चामचौन आफतगंज में बीते दिवस हुई कहार समाज की जिला स्तरीय महापंचायत में लिया गया है। महापंचायत ने दहेज प्रथा का बहिष्कार करने, समाज को नशामुक्त, शिक्षित बनाने भी निर्णय लिए।

जिला स्तरीय महापंचायत समाज के पंच छोटेलाल कहार की अध्यक्षता एवं पंच मुन्नालाल कहार,जमुना प्रसाद,कहार पटेज, कारेलाल पटेल, सोमनाथ कहार की मौजूदगी में हुई।महापंचायत का उद्देश्य मुखिया का चयन एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों रीति-रिवाजों एवं नशा मुक्ति संबंधी विषयों पर विचार विमर्श कर समाज हित में चर्चा करने किया गया। जिसमें अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस मौके पर सर्वसम्मति से रामफल कहार को जिला स्तर का मुखिया चयनित करते हुए पग़ड़ी बांधी गई। पंडित बसंत द्वारा मंत्र उधाारण के साथ तिलक किया गया।

रोजीरोटी के लिए मिलें रेतबा़ड़ी के पट्टेः पंच छोटेलाल कहार ने कहा कि समाज की रोजी-रोटी रेतबा़ड़ी थी। जिसमें अब ठेकेदारों का कब्जा है।समाज हित और रोजी रोटी के लिए शासन से मांग है कि समाज को रेतवाडी के पट्टे, मछुआ क्रेडिट कार्ड व अजज की सुविधाओं का लाभ दिया जाए। पंच मुन्नालाल ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में जो समाज के जो व्यक्ति शराब पीकर उपद्रव करेंगे। नशा करके आएंगे उन पर समाज द्वारा दंड लगाया जाएगा।पंच जमुना प्रसाद कहार ने कहा कि समाज में दहेज लेने-देने की प्रथा चल रही है उसको पूर्णता प्रतिबंधित किया जाए। कहार समाज इस प्रथा का बहिष्कार करती है। सभा के अंत में समाज के मुखिया श्री कहार ने कहा कि जो गोहत्या, मानव हत्या जो सबसे ब़ड़े अपराध हैं उनके आरोपी हैं वह समाज हित के लिए जल्द से जल्द सुधार कर लें। एकजुटता के साथ आगे आएं एवं अपनी समाज का नाम रोशन करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!