
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सुप्रीम कोर्ट की कमेटी अब पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यह आदेश दिया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
वकीलों का कहना है कि खालिस्तान के नाम पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं और केस वापस लेने को कहा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि उन्हें यूके से फोन आया था जिसे रिकॉर्ड कर लिया गया। इसमें कहा गया कि खालिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को रोकने की साजिश रची थी। साथ ही धमकी दी कि वे यह केस नहीं लड़ें।
विष्णु शंकर जैन के मुताबिक कुछ अन्य वकीलों को भी ऐसी धमकियां मिली हैं। वही बार एसोसिएशन ने भी इसकी पुष्टि की है। यह मामला गृह मंत्रालय भेजा दिया गया है और जांच की मांग की जा रही है। इस कमेटी में सेवानिवृत्त जजों के साथ-साथ आईबी, एनआईए के अधिकारी होंगे और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का एक रजिस्ट्रार भी हो सकता है जो पीएम के यात्रा दस्तावेज रखता है। चंडीगढ़ के डीजीपी को शामिल किया जा सकता है।




