Uncategorized

बेकाबू ट्रक से हादसा, बस का टायर फटने पर मरम्मत कर रहे चालक काे यात्री दिखा रहा था लाइट, ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत

रायपुर न्यूज़ धमाका // नेशनल हाईवे में मुजालगोंदी के पास रविवार की रात सड़क किनारे खड़ी बस की मरम्मत कर रहे चालक को मोबाइल से लाइट दिखा रहे यात्री को बेकाबू ट्रक ने अपनी चपेट मे लेते हुए बस काे टक्कर मार दी। हादसे में यात्री की मौत हो गई, जबकि दो महिला यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री के पैर अलग हाे गए और वह बस-ट्रक के बीच घिसटता चला गया। मृतक अहमदाबाद का रहने वाला है।

उसकी रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जो बस के अंदर बर्थ में सोई हुई थीं। उन्हें रायपुर रेफर किया गया। कांकेर शहर में माहुरबंदपारा चर्च के पास हुई एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्ग से बीजापुर के लिए निकली कांकेर रोडवेज के यात्री बस में सवार अहमदाबाद निवासी नरेश गुप्ता (45 साल) पिता मातादिन अपनी पत्नी व परिजन के साथ गीदम निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। चारामा के निकट बालोद जिले के गुरूर थाना के ग्राम मुजालगोंदी में घाट के पास बस का टायर फट गया।

बस को किनारे लगा चालक टायर बदलने लगा। चालक व कंडक्टर बस का टायर बदल रहे थे और यात्री नरेश गुप्ता अपनी माेबाइल से उन्हें लाइट दिखा रहे थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते यात्री नरेश गुप्ता को अपने चपेट में ले लिया। यात्री को रगड़ते हुए बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। हादसे में यात्री का एक पैर अलग हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की टक्कर से बस के अंदर बर्थ में सोई उसकी रिश्तेदार खुश्बू गुप्ता (48 साल) निवासी अहमदाबाद के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं एक अन्य महिला सरस्वती देवांगन पति शिवनारायण निवासी नाकापारा चारामा को भी चोट आई है। तीनों को तत्काल रात में संजीवनी वाहन से चारामा अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं चारामा की महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ट्रक क्षतिग्रस्त हुई तो छोड़ कर भागा चालक
टक्कर में बस व ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन चलने के लायक नहीं होेने पर ट्रक चालक व कंडक्टर दोनों वाहन को वहीं छोड़ फरार हो गए। बस के क्षतिग्रस्त होने पर वहां पहुंची चारामा व गुरूर की पुलिस ने यात्रियों को अन्य वाहनों में शिफ्ट कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। गुरूर पुलिस के जवान लोकेश्वर भगत ने बताया कि ट्रक नंबर से उसके मालिक का नाम व पता मालूम हाे गया है। उनसे संपर्क कर उसके चालक की जानकारी ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!