नई दिल्लीदेश

बंगाल की दुर्गा पूजा को अब विश्व स्तर पर मान्यता , मिली यूनेस्को से मंजूरी

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पश्चिम बंगाल सरकार ने यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने के लिए आवेदन किया था। यूनेस्को ने इसकी मंजूरी दे दी है। बंगाल की दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि लिस्ट में शामिल कर लिया है। इस खबर के मिलते ही लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। बंगाल की दुर्गा पूजा को अब विश्व स्तर पर मान्यता मिल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 से 18 दिसंबर 2021 तक फ्रांस के पेरिस में आयोजित होने वाली अपनी अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता में दुर्गा पूजा को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि लिस्ट में शामिल किया गया है। यूनेस्को के 2003 के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में कोलकाता के दुर्गा पूजा को शामिल करने के नामांकन को कई राज्य दलों की तरफ से समर्थन दिया गया था। इसके सर्व-समावेशी दृष्टिकोण के लिए इसकी विशेष रूप से तारीफ की गई है।

विदेशों में दुर्गापूजा का आयोजन साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, संयुक्त राज्य, स्विजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा समेत कई देशों में रह रहे बंगाली समुदाय के लोग वहां दुर्गापूजा का आयोजन करते हैं। इसके लिए दुर्गा प्रतिमाएं कोलकाता के कुम्हारटोली में तैयार होती हैं।

ALSO READ : अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई का बड़ा खुलासा , काबुल पर कब्जा करने के लिए तालिबान को किया गया था आमंत्रित

ममता सरकार ने बंगाल की विश्व प्रसिद्ध दुर्गापूजा को अंतरराष्ट्रीय उत्सव की मान्यता देने के लिए यूनेस्को से आवेदन किया था। अब तक दुनिया के 6 देशों के उत्सवों को ही यूनेस्को से अंतरराष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मान्यता मिली है। इनमें फ्रांस, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, ब्राजील सरीखे देश शामिल थे।

पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ही देश के कोने-कोने में हर साल दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। बंगाल में जगह-जगह पंडाल बनाए जाते  हैं। ये पंडाल अलग-अलग थीम पर बनाए जाते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान पूरा बंगाल एक अलग ही रंग में नजर आता है।र हर जगह मां दुर्गा की पूजा की गूंज उठती है। बंगाल सरकार की ओर से हर साल दुर्गा पूजा कार्निवल का भी आयोजन किया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!