Uncategorized

मुनाफाखोरी पर लगाम कसने जिला प्रषासन ने 3 प्रतिष्ठानों को थमायसा नोटिस, एक पर 21 दिनों के लिए भण्डारण, विक्रय पर लगा प्रतिबंध उर्वरकों की कालाबाजारी पर 04 प्रतिष्ठानों पर हुई कार्यवाही

उर्वरकों की कालाबाजारी एवं निर्धारित एमआरपी से अधिक दरों पर बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने निर्देश जारी कर संबंधित विभागों को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के दुकानों पर औचक निरीक्षण कर कार्यवाही के आदेश दिये हैं। जिसके तहत् शुक्रवार को एसडीएम गौतम चंद पाटिल के नेतृत्व में कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक एसके नाग एवं विभागीय दल द्वारा जिले के दवा, बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इन पर गिरी प्रषासन की गाज – दस्तावेजों में अनियमितताओं को देखते हुए उन्नत कृषि केन्द्र कोण्डागांव, हर्ष कृषि सेवा केन्द्र उमरकोट रोड, प्रकाश ट्रेडर्स को नोटिस दिया गया। साथ ही सानवी ट्रेडर्स को भण्डारण विक्रय पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध किया गया हैं। जहां नोटिस का जवाब संतोषजनक प्राप्त नहीं होने पर इन दुकानों पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!