मुंबई

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर, आई.आई.टी ने मुंबई को दी चेतावनी, फरवरी में आ सकती है तीसरी लहर

मुंबई न्यूज़ धमाका // आईआईटी की डेटा साइंटिस्ट टीम ने दावा किया कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में अधिकतम मामले 1 से 1.5 लाख प्रति दिन तक आ सकते हैं। टीम में शामिल डेटा वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि तीसरी लहर के पीछे ओमिक्रोन वेरिएंट जिम्मेदार हो सकता है। अग्रवाल ने कहा कि पिछली बार रात्रि कर्फ्यू और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को रोककर संक्रमितों की संख्या में कमी लाई गई थी, लेकिन यदि ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ते हैं तो हल्के स्तर पर लॉकडाउन लागू कर काबू पाया जा सकता है।

भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले जब से सामने आए हैं, तभी से इस वेरिएंट के संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि टीम ने दावा किया है कि दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर काफी कमजोर होने की उम्मीद है। आई.आई.टी डेटा साइंटिस्ट टीम के मुताबिक तीसरी लहर में अधिकतम मामले प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख तक आ सकते हैं।

डेल्टा वेरिएंट जितना खतरनाक नहीं होगा ओमिक्रोन– आई.आई.टी डेटा साइंटिस्ट टीम का कहना है कि नए वेरिएंट ने सभी को चिंता में डाल दिया है। लेकिन अभी तक यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ओमिक्रोन डेल्टा वेरिएंट की तरह ज्यादा खतरनाक नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका में पाए जा रहे मामलों पर गौर करने की जरूरत है, जहां केसों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अभी भी बेहद कम है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

50 फीसदी आबादी को लग चुका वैक्सीन के दोनों डोज

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पहले ने बता चुके हैं कि देश में फिलहाल 50 फीसदी से अधिक आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों से COVID-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए इस गति को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!